काशीपुर (सुनील शर्मा) एक प्रेस बयान में डॉ आत्रेय ने कहा कि उत्तराखंड की दशा में परिवर्तन कर पाने में असफल भाजपा ने मुख्यमंत्री परिवर्तित करने की परंपरा जारी रखी है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा का यह दांव उल्टा पड गया है। डॉ दीपिका आत्रेय ने कहा कि प्रदेश की जनता यह सवाल पूछ रही है कि प्रदेश के चार साल बर्बाद क्यों किये? लेकिन भाजपा के पास इसका कोई जबाब नहीं है। डॉ दीपिका ने कहा कि पहले वाले और नये मुख्यमंत्री दोनों के अज्ञान का खामियाजा आखिरकार प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। पहले वाले काशीपुर को कस्बा बताते थे तो नये वाले मुख्यमंत्री तो पौराणिक व ऐतिहासिक ज्ञान के मामले में शून्य हैं जो कि काशी (बनारस) में कुंभ होना बताते हैं। यही नहीं अमेरिका ने 200 साल तक भारत को गुलाम बताते हैं। डॉ दीपिका कहती हैं कि दरअसल भाजपा को जनता के हित से कोई सरोकार नहीं है। वर्तमान मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री के फैसलों को ऐसे पलट रहे हैं जैसे वह फैसले किसी और दल के मुख्यमंत्री के द्वारा लिए गए हों। भाजपा सिर्फ सत्ता की लालची है। डॉ दीपिका आत्रेय ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब भाजपा को कुर्सी से उतार कर कांग्रेस को गद्दी सौंपना चाहती है। क्योंकि विकास की सोच सिर्फ कांग्रेस के पास है।
Related Posts
अतिक्रमण हटाओ अभियान: बड़े व्यापारियों पर मेहरबानी, छोटों का सामान जब्त; बाजार से गायब हुए ठेले वाले
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी में नगर निगम और जिला प्रशासन ने सोमवार देर शाम बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान…
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी के बाद कार्यकर्ताओं में उठे बगावती सुर देखें क्या होने वाली है बगावत…
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी/लालकुआं- कांग्रेस द्वारा आज जारी की गई एक 11 प्रत्याशियों की सूची के बाद कई विधानसभाओं में…
नन्दप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चैड़ीकरण को सरकार गंभीर नहीं -भूख हड़ताल व पदयात्रा के बावजूद नहीं चेते
ख़बर शेयर करें – चमोली। (भरत सिंह गड़िया) नन्दप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चैड़ीकरण के डेढ़ लेन करने को लेकर टैक्सी…
