भाजपा-महिला मोर्चा ने आयोजित किया प्रबुद्ध नागरिक सम्मान कार्यक्रम……..

ख़बर शेयर करें -

लालकुआंभारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मान कार्यक्रम यहां अंबेडकर पार्क वार्ड नंबर 1 में आयोजित किया गया जिसमें भारतीय जनता महिला मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष तारा पांडे के नेतृत्व में कार्यक्रम को संपन्न कराया। कार्यक्रम में  बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की ज़िला अध्यक्ष अल्का जीना उपस्थित रहीं।

 

इस दौरान महिला मोर्चा  की नगर अध्यक्ष तारा पांडे एवं ज़िला अध्यक्ष अल्का जीना ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है जिस उपलक्ष में हम लोगों ने मिलकर प्रबुद्ध नागरिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।

 

जिसमें क्षेत्र में कार्य करने वाली विभिन्न वर्गों की महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें शिक्षिका, चिकित्सक, ब्यूटी पार्लर, आशा वर्कर सहित विभिन्न माध्यमों से आत्मनिर्भर बनकर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *