पुलिस ने अवैध रूप से जुआ खेलने वालों के विरुद्ध की कार्यवाही……

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- जहां एक ओर लालकुआं कोतवाली पुलिस अवैध नशे के खिलाफ जबरदस्त तरीके से अभियान चला रही है तो वहीं अवैध रूप से जुआ खेलने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में लालकुआं कोतवाली पुलिस ने आजाद नगर लोधीपुरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी अभियुक्त सुरेश गुप्ता पुत्र गंगा प्रसाद को एक सट्टा पर्ची, पैन, ₹1930 की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

 

जिसके विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार लालकुआं प्रभारी निरीक्षक डी आर वर्मा के नेतृत्व में लगातार अवैध नशे सहित अवैध रूप से जुआ खेलने और सट्टे की खाई बाड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है उनका कहना है कि अवैध कामों में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *