ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सनसनीखेज लूट का किया खुलासा….

ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने किया लूट का खुलासा, वाहन सहित 03 लुटेरो को किया गिरफ्तार……

रुद्रपुर- दिनांक-18.06.2023 को  वादी ने थाना सितारगंज में तहरीर दी की वह दिनांक-17-06-23 की  रात्रि 10.50PM पर होटल ग्रान्ड शारदा पीलीभीत से अपनी कार UP25DR-1433 महिंद्रा XUV300 से घर  रूद्रपुर के लिये निकले थे रात्रि समय करीब-11.50PM  पर कठंगरी मोड़ के पास पहुंचने पर उनकी गाडी से आगे चल  रही गाड़ी टाटा सफारी सफेद रंग के चालक ने अचानक अपनी गाड़ी वादी के गाड़ी के आगे रोक दी तथा उक्त टाटा सफारी बिना नम्बर की गाड़ी मे  बैठे 4 लोगों में से 2 लोग गाडी से उतरकर वादी के वाहन के बोनट के आगे आये तथा एक व्यक्ति द्वारा गाडी के बोनट में चढकर तमंचा दिखाया

 

तथा दूसरे व्यक्ति द्वारा दरवाजा खोलने को कहा जिससे वादी द्वारा भयवश गाड़ी का लॉक खोल दिया तथा उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा वादी को वाहन से उतारकर वादी के उक्त वाहन जिसमें वादी का लैपटॉप (LENEVO) कंपनी का ,पर्स जिसमें ATM कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी की RC, इंश्योरेंस, कपड़ों की ट्राली बैग एवं मोबाइल फोन थे को लूट कर ले गये तथा जाते जाते मोबाईल फोन को फेंक देने विषयक लाकर दाखिल की । दाखिला तहरीर के आधार पर थाना सितारगंज में FIR N0-184/2023 धारा-392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए घटना के त्वरित अनावरण हेतु एसपी क्राइम व एसपी सिटी के निकट पर्यवेक्षण में टीमें गठित की गयी।

 

गठित टीमों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत व घटनास्थल के आसपास व अन्य सम्भावित स्थानों के  लगभग 500 कैमरों की सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। कैमरों के अवलोकन से उक्त लूट की घटना में सफेद रंग की टाटा सफारी कार होना तस्दीक हुआ । गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक-28.06.2023 को घटना में सम्मिलित तीन अभियुक्तगण 1-अमरदीप सिह उर्फ सोनू पुत्र जसविन्दर सिह नि. ग्राम मकरोई थाना बहेडी जिला बरेली उम्र 25 वर्ष, 2-मो. इल्मान पुत्र खतीब अहदम नि. ग्राम गुना जवाहर फ रीदपुर थाना बहेडी जिला बरेली उम्र 21 वर्ष, 3-मनप्रीत सिह उर्फ गोपी पुत्र मलकीत सिह नि. ग्राम गरीब पुरा थाना बहेडी जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष  को ग्राम गरीबपुरा में अभियुक्त मनप्रीत उर्फ गोपी के घर से आगे खेत में बने गोदाम से गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से वादी से लूटा गया वाहन बरामद किया गया।

 

दौराने गिरफ्तारी अभियुक्त मनप्रीत सिंह से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुए जिस कारण अभियुक्त मनप्रीत सिंह उपरोक्त के विरूद्ध से कोतवाली सितारगंज में अलग से FIR NO-193/2023 धारा-25(1ख)क आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर उनके द्वारा लूट की घटना को अन्जाम देने में अपने अन्य साथी के बारे में बताया है जिसकी तस्दीक की जाएगी । पूछताछ में अभियुक्त मनप्रीत द्वारा बताया गया कि मेरी व सुलेमान की किच्छा में रहने वाले एक व्यक्ति से रंजिश चल रही है। वह व्यक्ति हम लोगों को मारने की फिराक में है इसीलिये मेरे द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ उस व्यक्ति को सबक सिखाने की योजना बनाने के बारे में बताया तथा यह भी बताया कि इस घटना को अन्जाम देने के लिये हमें एक गाड़ी की आवश्यकता थी

 

जिस कारण काम को अंजाम देने से पहले उनके द्वारा गाड़ी लूट की योजना बनाने के बारे में बताया तथा बताया कि हमने सफेद सफारी का इंतजाम किया व बताया कि दिनांक 17-06- 2023 की शाम वह सभी पुनः बहेड़ी में मिले और फिर से पूरी योजना बनायी अभियुक्तगण ऐसे वाहन की तलाश में लग गये जिसमें अकेला व्यक्ति बैठा हो तथा कुछ समय बाद जहानाबाद रोड से एक गाडी का पीछा किया जिसमें एक अकेला व्यक्ति बैठा था तथा अभियुक्तगण द्वारा पीछा कर एकान्त में बैगुल पुल के पास रात्रि में 00:30 बजे वादी का वाहन लूट लिया । बरामदी के आधार पर अभियोग में धारा-411/120बी भादवि व 25(1ख)क आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी  है । अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *