तेज़ रफ़्तार कार चालक ने तीन बाइकों को रौंदा, दो की मौत, चार घायल….

ख़बर शेयर करें -

लापरवाही से वाहन चला रहे एक युवक ने एक के बाद एक तीन बाइकों को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दुर्घटना में दो की मौत हो गयी है जबकि चार लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सैंट्रो कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाजपुर के नमूना भटपुरी मुख्य मार्ग पर एक के बाद एक तीन बाइकों को रौंद डाला। इस दुर्घटना में बाइक सवार मोहम्मद आरिफ पुत्र शराफत निवासी नई सड़क बरहैनी 30 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई और उसकी पत्नी गुडिय़ा गंभीर रूप से घायल हो जाने पर उन्हे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया।

 

बताया जा रहा है कि गुडिय़ा की भी उपचार के दौरान मौत हो गयी है। दूसरी मोटरसाइकिल स्वर्ण जीत कौर पत्नी जीत सिंह निवासी फौजी कॉलोनी गंभीर रूप से घायल है और जीत सिंह पुत्र केसर सिंह निवासी फौजी कॉलोनी चोटिल बताये जा रहे हैं। तीसरी मोटरसाइकिल पर गौतम 18 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 8 बाजपुर भी गम्भीर रूप से घायल हो गया है। उसकी टांग में फैक्चर बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना से संबंधित सभी वाहनों को चौकी पर खड़ा कर दिया गया है। मृतक के पंचायत नामे की कार्यवाही की जा रही है। इधर सैंट्रों कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मदद करते हुए सभी घायलो को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद काफी देर तक सड़क पर जाम लगने से आवागमन बाधित रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *