
हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) केंद्र की मोदी सरकार को 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में चलाया जा रहा महा जनसंपर्क अभियान जारी है और इस अभियान को अब पांच जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

यहां हल्द्वानी नगर क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष असगर अली के नेतृत्व में लगातार महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न वार्डों में अपनी टीम के साथ महा जनसंपर्क अभियान चलाया।

कार्येक्रम में मुख्य अतिथी के तौर पर मुस्तुफा खान और विशिष्ट अतिथी परवेज़ खान भी उपस्थित रहे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब कल्याण एवं सुशासन को ध्यान में रखकर जनता विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिससे लोगों को अवगत कराने का काम भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा की अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री मज़हर नईम नवाब,अल्पसंख्यक मोर्चा हल्द्वानी नगर महामंत्री नाज़िम सैफी, नगर सोशल मीडिया प्रभारी आरिश सिद्दीकी,और हल्द्वानी नगर की समस्त टीम मौजूद रही।

