पड़ोसी बना हैवान- पड़ोसी ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार,जांच में चार महीने की गर्भवती निकली बच्ची…….

ख़बर शेयर करें -

गंग्याल थाने में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां तक कि पीड़िता चार महीने की गर्भवती है। जम्मू शहर के गंग्याल थाने में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां तक कि पीड़िता चार महीने की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के अनुसार बिहार के जय प्रकाश ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को बहला फुसला कर दुष्कर्म किया। यहां तक कि पीड़िता को डरा धमका कर कई महीनों तक जबरन संबंध बनाता रहा।

 

मंगलवार को पीड़िता को पेट में दर्द होने पर जब डॉक्टर के पास ले जाया गया, तो पता चला कि वह चार माह से गर्भवती है। परिवार के लोगों ने उससे पूछताछ की तो जानकारी मिली कि आरोपी ने दुष्कर्म किया था। वह डर से बता नहीं पा रही थी। परिवार ने गंग्याल पुलिस थाने में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता का मेडिकल भी कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *