लालकुआ (जफर अंसारी) लालकुआ निकायों व दूसरे विभागों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ द्वारा निकाली जा रही पूरे प्रदेश में अधिकार यात्रा लालकुआ पहुंची जिसमें नगर पंचायत के समस्त पर्यावरण मित्र शामिल हुए वही अधिकार यात्रा पूरे नगर में घुमी इस दौरान यात्रा से पूर्व ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक सभा आयोजित की गई जिसमें पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष रात मसीह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ठेका प्रथा कर्मचारियों को उनके अधिकारों व हकों से वंचित करती है इस तरह की व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें कर्मचारियों कि आवाज को दबाने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि एक और प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान की बातें करते हैं तो वहीं दूसरी ओर इसे जुड़े कर्मचारियों के हक को छिने में लगे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, नियुक्ति समेत अन्य जरूरी समस्याओं का भी समाधान किया जाना जरूरी है। इस मामले में सरकारें लगातार झूठे आश्वासन देते आई हैं। कई बार चेताने के बाद भी शासन स्तर से गंभीर कार्यवाही नहीं होने के विरोध में संघ ने प्रदेश व्यापी आंदोलन का एलान किया है। चरणबद्ध आंदोलन को आगे बेमियादी हड़ताल में तब्दील कर दिया जाएगा उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें आश्वासन नहीं समाधान चाहिए। इसी को लेकर एक मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांग को रखेगें।
Related Posts
नशे में धुत टुकटुक सवार तीन युवकों ने डंपर चालक के सिर में लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से कर दिया जख्मी……
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- यहां गौला रोड में फैक्ट्री गेट के सामने बिंदुखत्ता की ओर को जा रहे डंपर में…
संजय नगर में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती धूमधाम से मनाई गई, युवाओं को किया गया सम्मानित और प्रेरित….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – संजय नगर क्षेत्र में गुरुवार को नोबेल पुरस्कार विजेता एवं राष्ट्रकवि रवींद्रनाथ टैगोर जी की…
कोटद्वार बना देशभक्ति का मंच, एयरस्ट्राइक के जवाब में जनता चौक पर भाजपा ने मनाया विजय जश्न….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के…
