खाना खाते समय हो गई कहासुनी, गुस्से में पिता ने बेटे को मार दी गोली…..

ख़बर शेयर करें -

बृहस्पतिवार देर रात पकड़िया निवासी बादाम सिंह और उसका बेटा कमल सिंह घर पर परिवार के साथ खाना खा रहे थे। इसी बीच, पिता-बेटे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पिता ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से कमल (33) को गोली मार दी। गोली लगने से कमल गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

गोली चलने पर परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजन आननफानन उसे उप जिला चिकित्सालय लेकर आए। युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉ. एस अब्बास ने बताया कि युवक के दिल के नीचे दो निशान है, जो गोली के छर्रे लगना प्रतीत हो रहा है।

 

पुलिस ने बताया कि परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ पर जानकारी मिली कि बेटा आए दिन पिता के साथ मारपीट करता रहता था। बृहस्पतिवार की देर रात भी पिता-बेटे में जमकर कहासुनी हुई। झनकईया थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिष्ट ने बताया कि घायल युवक का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *