हल्द्वानी (ज़फर अंसारी) उत्तराखंड सरकार ने पूरे प्रदेश में नाईट कर्फ्यू लागू किया है। हल्द्वानी शहर में भी नाइट कर्फ्यू का असर दिखाई दिया 10:30 बजते ही शहर की सड़कें पूरी तरह से सुनसान हो गई इसके साथ ही होटल रेस्टोरेंट्स सहित सभी दुकाने भी बंद नजर आई। नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस की गाड़ियां लोगों को नाइट कर्फ्यू के दौरान अनावश्यक ना घूमने की हिदायत भी दे रही है, इसके अलावा एसएसपी भी पुलिस टीम के साथ शहर का जायजा लेने निकली, इसके अलावा प्रशासन की टीम ने भी शहर में घूम कर जो दुकान खुली पाई गई उन्हें सख्ती से बंद कराया, पुलिस और प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू का पालन कराने का निर्देश दिये है जिसके तहत जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है ठीक 10:30 बजे से पूरी तरह बाजारों में आवाजाही बंद हो गयी, इस दौरान नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन और मास्क ना पहनने वाले लोगों के खिलाफ कार्येवाही कर चालान किये गए।
Related Posts
डां़ आंबेडकर को आत्मसात कर समाज बदले : जितेंद्र सरस्वती
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन में जिस तरह से दलित_ पिछड़े और…
हल्द्वानी- घर से मोबाइल और पर्स चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- राजपुरा क्षेत्र से घर में घुसकर मोबाइल और पर्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने…
यूकेजी में पढ़ने वाले पांच वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कुकर्म, बाद में की हत्या……
ख़बर शेयर करें -गाज़ियाबाद- विशेष लोक अभियोजक संजीव बखरवा ने बताया कविनगर थाना क्षेत्र निवासी पांच वर्षीय बच्चा यूकेजी में…
