काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर में ससुराल से पीड़ित महिला ने उत्तराखंड सरकार की राज्यमंत्री शायरा बानो से मिलकर ससुरालियों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाकर इंसाफ की मांग की है। शायरा बानो से मिली पीड़ित महिला ने प्रार्थना पत्र भी सौंपा, जिसमें उसने कहा कि उसकी शादी 2 फरवरी 2002 में ढकिया नम्बर 2 निवासी दलजिंदर सिंह पुत्र बहादुर सिंह के साथ हुई थी। पीड़िता व उसकी बेटी के साथ ससुरालियों के द्वारा मारपीट की जाती रही वहीं 2-3 बार उसका हाथ भी तोड़ दिया गया। उसे उसकी बेटी के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया है। पीड़िता के ने बताया है कि उसने कुंडेश्वरी चौकी में एफआईआर भी दर्ज कराई है लेकिन कोई कर्येवाही नहीं हुई मामले में तुरंत कार्येवाही करते हुए चौकी इंचार्ज से बात की जिसमें पता चला कि दो बार दबिश डालने के बाद भी ससुराल में कोई नहीं मिला। सभी फरार बताये जा रहे हैं। पीड़िता का एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल भी कराया गया है जिसमें यह पता चला कि वो हाथ कई बार टूट चुका है। पीडिता के सिर में भी काफी चोट आई है। मुलाकात के दौरान शायरा बानो ने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिलाया है।
Related Posts
पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने भरी पर्यावरण संरक्षण की हुंकार, भूगोल विभाग ने कराया सराहनीय आयोजन
ख़बर शेयर करें -जयहरीखाल- भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल में आज दिनाँक 22.04.2025 पृथ्वी दिवस के अवसर पर भूगोल…
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर, किया शादी से इनकार….
ख़बर शेयर करें -देहरादून के एक युवक ने लालकुआं की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म…
विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना के योजना के अंतर्गत विकसित भारत रथ बैठक का आयोजन किया गया….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना के योजना के अंतर्गत विकसित भारत रथ वार्ड नंबर 37 पश्चिम…
