आत्मनिर्भर भुली बनाएगी आत्मनिर्भर उत्तराखंड और पूरा करेगी नरेंद्र मोदी जी का संकल्प:- एडवोकेट विजया लक्ष्मी चौहान…..

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ-हैंडलूम दिवस पर हैडिल गेट में आयोजित प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया उन्होंने अपने हाथों से बनाए सामान की प्रदर्शनी लगाई साथ ही लोकल उत्पाद बेचे।

गो ग्रीन ओसियन फाउंडेशन की संस्थापक एवं कार्यक्रम की आयोजक एडवोकेट विजयलक्ष्मी चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम उत्तराखंड की हर बेटी, हर बहन, हर मां को समर्पित है, उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास करेंगी, महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए उन्होंने कहा “आत्मनिर्भर भुली बनाएगी आत्मनिर्भर उत्तराखंड और पूरा करेगी नरेंद्र मोदी जी का संकल्प”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महामंत्री भाजपा राजेंद्र सिंह बिष्ट जी, ठाकुर अशोक पाल सिंह , संतोष सिंह, पूर्व महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट जी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक रावत जी, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा जी समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *