काठगोदाम-भारी बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट,250 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया- वीडियो…..

ख़बर शेयर करें -

काठगोदाम-जनपद में मूसलाधार बारिश के चलते जनहानि को रोकने के लिए पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की सभी टीमें अलर्ट मोड में है। एसएसपी नैनीताल लगातार जिला के संवेदनशील इलाकों की पुलिस टीमों से संपर्क कर उनसे वहां उत्पन्न हालातों की जानकारी ले रहे हैं।

काठगोदाम क्षेत्र के कलसिया नाले में फंसे करीब 250 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तथा उनके रहने, खाने और पेयजल हेतु आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके साथ ही जनपद के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की टीमें लगातार कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *