बन्द नाले के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर किया गया शिलान्यास, जलभराव से मिलेगी निजात….

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-  मेयर रामपाल सिंह और पार्षद रीना जग्गा ने आवास विकास होली चौक से लेकर ओम प्रकाश के घर तक नगर निगम रूद्रपुर द्वारा कराए जा रहे बन्द नाले के निर्माण कार्य का वार्ड वासियों की मौजूदगी में विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि इस नाले का निर्माण होने से जलभराव से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा शहर में विकास कार्य जनभावनाओं के अनुरूप पूरे कराये जा रहे हैं।

जनता से जो वायदे किये थे उनमें से अधिकांश वायदों को पूरा किया जा चुका है। जल्द ही कई विकास कार्य और पूरे किये जायेंगे। मेयर ने कहा कि शहर में जलभराव की समस्या वर्षों पुरानी हैं शहर के कई नाले और नालियों का निर्माण पूरा कर लिया गया है जिससे काफी हद तक जलभराव से राहत मिली है। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए शहर में सीवरेज सिस्टम की प्लानिंग बनायी जा रही है। जिसकी घोषणा पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कर चुके हैं। जल्द ही शहर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए सर्वे होना है। मेयर ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जल्द ही विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जायेगा।

इस अवसर पर पार्षद रीना जग्गा, राजेश जग्गा, रोहतास बत्रा, हरीश अरोरा, रामकृष्ण पवार, नितेश गुप्ता, दाताराम, प्रेम कोचर, ललित लोहनी, विनीत चौहान,विकास वर्मा, अभिनव गुप्ता, बृजभूषण साहनी, सुरेंद्र कक्कड़,राजीव कामरा, चिमनलाल कामरा, हरीकृष्ण राजेश बत्रा सुभाष राणा ललित कंबोज,यशपाल शर्मा, हिमांशु कक्कड़, उमेश कक्कड़, कृष्णवंती, सुषमा अरोड़ा, लक्ष्मी चंद्र शर्मा, गौरव छाबड़ा, श्रीराम अरोड़ा,राहुल, बीना,  निवास शर्मा, आयुष, सरदार अजीत सिंह, संजीव सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *