स्कूल के लिए निकली नाबालिक छात्रा को बहलाकर अपने दोस्त को सौंपकर कराया दुष्कर्म…..

ख़बर शेयर करें -

बदले वक्त के साथ बदली कोमल हृदय की मानी जाने वाली कुछ महिलाएं ऐसे कुकृत्य कर रही है, जिनकी कोई उम्मीद नहीं कर सकता। धर्मनगरी ऋषिकेष में एक महिला द्वारा स्कूल जा रही नाबालिग किशोरी को बहलाकर उसे अपने पुरुष दोस्त को सौंपकर दुष्कर्म कराने का महिलाओं की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

 

बहरहाल, किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने उसके अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में आरोपित महिला व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 8 अगस्त को एक महिला ने शिकायत दी थी कि उनकी 16 साल की भतीजी घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने पड़ताल कर उसे भट्टोवाला ग्रामसभा से बरामद किया। किशोरी ने बताया कि स्कूल जाते समय एक महिला उसे बहला-फुसलाकर मुनिकीरेती ले गई थी।

 

वहां महिला के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ऋषिकेश कोतवाल खुशी राम पांडे ने बताया कि किशोरी के खुलासे व शिकायत के बाद पुलिस ने मूलतः टिहरी निवासी व मुनिकीरेती स्थित चौदहबीघा में रहने वाली आरोपित महिला और भट्टोवाला में रहने वाले मूलतः ग्राम मंथन डालनवाला देहरादून निवासी वीरेंद्र उर्फ मकान सिंह पुत्र सुंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *