देहरादून-यहाँ पुलिस ने देह व्यापार (Sex Racket) के धंधे का किया खुलासा, पति-पत्नी को किया गिरफ्तार…….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-देहरादून में पुलिस एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट यानी एएफटीयू के साथ मिलकर राजधानी देहरादून व पर्यटन नगरी मसूरी में देह व्यापार (Sex Racket) के एक और धंधे का खुलासा करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो महिलाओं का छुड़ाया गया है। बताया गया है कि पति-पत्नी राजधानी देहरादून के साथ पर्यटन नगरी में सेक्स रैकेट चलाते थे। देहरादून पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर थाना पुलिस ने कुठाल गेट बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया और उनके चंगुल से महिलाओं की मुक्त कराया।

 

उन्हें जबरदस्ती देह व्यापार में धकेला गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपित फोन और व्हाट्सएप के जरिए अपने ग्राहकों से संपर्क करते थे और मांग के अनुसार बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार का धंधा चलाते थे। थाना राजपुर के प्रभारी जितेंद्र चौहान ने बताया कि उन्हें और एएचटीयू को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक दंपति शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सेक्स रैकेट चला रहे है। वह मांग के अनुसार महिलाओं की सप्लाई कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना राजपुर की पुलिस और एएचटीयू देहरादून की संयुक्त टीम ने कुठाल गेट बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक गाड़ी को रोका।

 

जब पुलिस ने गाड़ी में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम संदीप अग्रवाल और पत्नी सपना अग्रवाल बताया। साथ ही गाड़ी में पीछे बैठी दो महिलाओं के बारे में पूछा गया तो सही जवाब नहीं मिला। पुलिस ने चारों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान संदीप अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह और उसके साथ बैठी उसकी पत्नी सपना अग्रवाल देहरादून व मसूरी के अलग-अलग क्षेत्रों में देह व्यापार के लिए महिलाओं को सप्लाई करने का काम करते हैं। साथ ही पीछे बैठी दोनों महिलाओं को मसूरी ले जा रहे थे। पुलिस ने गाड़ी को चेकिंग की तो उसमें से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला। गाड़ी में बैठी दोनों महिलाओं ने बताया कि वह काफी गरीब है।

 

उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपित पति-पत्नी ने उन्हें पैसों का लालच दिया और उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों महिलाओं का मुक्त कराया और आरोपित दंपति को गिरफ्तार कर लिया।थाना राजपुर प्रभारी चौहान ने बताया कि यह लोग एक स्थान में 6 से सात महीने से ज्यादा किराये पर नहीं रहते, ताकि आसपास के लोगों को इन पर ज्यादा शक ना हो। साथ ही आरोपितों से बरामद मोबाइल फोन की व्हाट्सएप चैट को चेक करने से पुष्टि होती है कि आरोपितों द्वारा काफी लंबे समय से देहरादून क्षेत्र में सैक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। पुलिस द्वारा रैकेट में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *