काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर के ग्राम कुंडेश्वरी में आग लगने से लाखों रुपए मूल्य की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया परंतु तब तक 15 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल स्वाहा हो गई खेत के स्वामी का कहना है कि आग बिजली की तारों में स्पार्किंग होने से लगी है आग लगने के कारणों की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है समाचार लिखे जाने तक कोई भी राजस्व कर्मी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचा पीड़ित किसान ने बताया कि गेहूं की फसल के अलावा उसके पास कोई और काम का साधन नहीं है जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा सूचना पाकर कुंडेश्वरी चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
Related Posts
नाबालिग से दुष्कर्म व मारपीट करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति पौड़ी पुलिस…
दस साल के बच्चे ने मांगी तीन करोड़ की रंगदारी, पुलिस ने बाप बेटे को किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी । हल्द्वानी के एक बड़े डॉक्टर से तीन करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस…
खेल मंत्री ने 15 दिसम्बर तक अधिकारियों को खेल विभाग से संबंधित कार्यों को पूर्ण करने के दिये निर्देश……
ख़बर शेयर करें -देहरादून- खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कैम्प कार्यालय देहरादून में खेल विभाग के प्रमुख…
