चमोली (जीतेन्द्र कठैत) समय 19 अप्रैल 2021 को एंकर जनपद चमोली के विकास खंड देवाल के मुंदोली निर्यात पंचायत में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों का पंचायती राज विभाग उत्तराखंड द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक डॉ सुभाष चंद्र पुरोहित ने पंचायती राज अधिनियम एवं सतत विकास लक्ष्य 2030 पर विस्तार से प्रशिक्षकों को जानकारी प्रदान की। डॉ सुभाष पुरोहित ने पंचायत स्तर पर स्थानीय विकास योजनाओं को निर्धारित करते समय इस बात पर जोर दिया कि योजनाओं का लक्ष्य रोजगार परक एवं बहुसंख्यक वर्ग को मध्य नजर रखते हुए निर्धारित किये जाने चाहिए। प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए डॉ किरन पुरोहित ने कहा कि हमारे लिए बडे सौभाग्य का विषय है कि हमारे बीच इस प्रशिक्षण शिविर में इतनी संख्या में महिऊ गांव का प्रतिनिधित्व कर रही है। हमे मातृ शक्ति को समझने की जरूरत है। गांव के विकास में हमारी महिला प्रतिनिधियों को बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उत्तराखंड राज्य के अंदर महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिलने से निश्चित ही हमारी बहिनों के जीवन स्तर में सुधार आया है ।प्रशिक्षक हरि प्रसाद मंमगाई ने ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के लिए पंचायतों को प्रभावी कदम उठाने पर बल दिया। इस अवसर पर ए डी ओ पंचायत देबलू लाल ने सभी पंचायत सदस्यों से समय समय पर विकास योजनाओं में इमानदारी से भागीदारी करने का आग्रह किया। प्रशिक्षण शिविर में मुंदोली न्याय पंचायत के ग्राम प्रधानों सहित कुल 58 पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
Related Posts
पश्चिमी झंडी चौड के विश्वकर्मा मंदिर में सृष्टि के निर्माता भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड के विश्वकर्मा मंदिर में…
भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा ने किया कोटद्वार में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन: देशभक्ति का उमड़ा जन सैलाब……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज कोटद्वार में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…
बहुत चर्चित यूट्यूब को लॉरेंस बिश्नोई गेंग के नाम से 2 करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- जाने-माने युटुबर सौरभ जोशी से 2 करोड़ की फ्रूटी की मांग करने वाले गिरफ्तार कर लिया…
