हरिद्वार (वंदना गुप्ता) धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले का रामनवमी का गंगा स्नान है मगर कोरोना महामारी का असर इस स्नान पर देखने को मिल रहा है हर की पौड़ी और आसपास के तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालु काफी कम मात्रा में गंगा स्नान करने पहुंच रहे हैं और कई घाट सूने पड़े हैं श्रद्धालुओं की संख्या में कमी को देखते हुए मेल पुलिस ने भी सुरक्षा आधी कर दी है पूरे कुंभ मेला क्षेत्र को 4 जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों में हुए लॉक डाउन का असर धर्म नगरी हरिद्वार में रामनवमी के स्नान पर देखने को मिल रहा है कुंभ 2010 में रामनवमी पर्व पर 10 लाख से अधिक लोगों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई थी मगर 2021 के रामनवमी स्नान पर श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी देखने को मिल रही है हरिद्वार गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या में कमी है इसे देखकर अच्छा नहीं लग रहा है मगर कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने जो भी आदेश दिया है वह श्रद्धालुओं की भलाई के लिए ही है अगर कोरोना महामारी ना होती और भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा में स्नान करने आते तो काफी अच्छा लगता श्रद्धालुओं का कहना है कि हरिद्वार में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आई है मगर शासन और प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं अच्छी की हुई है हरिद्वार छोटे गंगा स्नान में भी काफी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते थे मगर कोरोना महामारी के कारण रामनवमी के स्नान में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आई है हरिद्वार तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि भगवान श्री राम का जन्म उत्सव है और महाकुंभ का चौथा स्थान है मगर कोरोना महामारी को देखते हुए श्रद्धालु भी काफी जागरूक है और कम संख्या में हरिद्वार में गंगा स्नान करने आ रहे हैं और पूरा हरिद्वार खाली पड़ा है इतनी भीड़ तो आम दिनों में भी गंगा स्नान करने आती है कोरोना महामारी को देखते हुए श्रद्धालु अपने घर से निकलने को तैयार नहीं है और मां गंगा से प्रार्थना करते हैं कि जल्द ही इस महामारी को खत्म करें कोरोना महामारी का प्रकोप पूरे देश भर में बढ़ रहा है
Related Posts
उच्च न्यायालय के आदेश पर विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण पर गिरी गाज…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-उच्च न्यायालय के निर्देश पर काशीपुर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान मैं स्थानीय…
एआरटीओ अधिकारी ने खुद को मारी गोली….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष , राज्य आंदोलनकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास…
हल्द्वानी- पूरे शहर की बिजली गुल, लोग परेशान…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- शहर और ग्रामीण इलाकों में सोमवार दिन के समय कंप्लेन रोस्टिंग ने लोगों को रुलाया, वहीं…
