यमुना नदी में नहाने गए जीजा-साले डूबेने से हुई मौत, देर रात मिला शव…..

ख़बर शेयर करें -

नोएडा- कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र स्थित असगरपुर गांव निवासी जीजा और साले नहाते समय यमुना में डूब गए। रविवार शाम को दोनों नहाने गए थे। देर रात तक गोताखोरों ने दोनों का शव ढूंढ निकाला। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। मूल रूप से हरदोई निवासी राजकुमार (22) परिवार के साथ असगरपुर गांव में रहते थे।

 

उनका साला शिवम (18) भी साथ रहता था। दोनों मजदूरी का काम करते थे। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार शाम को दोनों यमुना में नहाने गए थे। काफी देर तक दोनों नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। यमुना के किनारे ग्रामीणों ने तलाशी शुरू की गई। व

 

हां पर दोनों के कपड़े और चप्पल रखे हुए मिले। ग्रामीणों ने खुद ही यमुना में तलाशी ली लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात में इसकी सूचना पुलिस को दी गई तब पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने शाम के वक्त शराब पीने के बाद नहाने चले गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *