विगत 08 वर्षों से फरार चल रहा वारण्टी गिरफ्तार……

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।

 

जिसके क्रम श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.09.2023 को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीनगर द्वारा जारी वाद संख्या-121/15,  370/19 धारा 138 NI एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त बॉबी खान उर्फ जालालुददीन को माजरा देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त बॉबी खान उर्फ जालालुददीन (उम्र- 43वर्ष), उर्फ जालालुददीन पुत्र अब्दुल समद, निवासी-शर्मा कालोनी, वार्ड नंबर- 44 ब्राह्मण वाला, माजरा देहरादून, मूल निवासी-मोहल्ला अकनानाम, पोस्ट-धामपुर बिजनौर पुलिस टीम उपनिरीक्षक रियाज अहमद,मुख्य आरक्षी हरीश कुमार- C.I.U आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *