लोकसभा की सीटों पर इस बार अपना कब्जा जमाएगी समाजवादी पार्टी- सपा राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजेंद्र सिंह……….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) हल्द्वानी पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता करते हुए पत्रकारों को बताया लोकसभा की सीटों पर समाजवादी पार्टी इस बार अपना कब्जा जमाएगी क्योंकि जिस प्रकार से भाजपा के राज्य उत्तराखंड में पूरे देश का हाल बुरा है

 

भ्रष्टाचार का बोलबाला है जनता भारतीय जनता पार्टी से त्रस्त हो चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पांचो सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी जिसके लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा सभी राजनीतिक दलों से गठबंधन की बात हो रही है

 

और आने वाली लोकसभा में केंद्र से भी भाजपा की सरकार जाएगी उत्तराखंड के अंदर टिकिटो को लेकर भी चर्चा हो रही है और उसका भी निस्तारण जल्द कर दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *