बेस अस्पताल की अव्यवस्था पर बिफरे स्वास्थ्य सचिव…..

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कोटद्वार के बेस अस्पताल परिसर समेत सभी विभागों और वार्डों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर अस्पताल प्रशासन से तैयारियों का फीडबैक लेने के साथ ही भर्ती मरीजों से बातचीत करते हुए चिकित्सकों और अस्पताल के कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। गुरुवार को बेस हॉस्पिटल पहुंचे स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर असंतोष जाहिर किया।

प्रसूति विभाग से संबंधित मामलों में उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। हालांकि उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में अस्पताल की व्यवस्था में काफी सु और इसमें अब भी निरंतर सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने चिकित्सकों को डेंगू के मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बताया कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल का निरी किया गया है

और मरीजों के लिए बेड रिजर्व रखने को कहा गया कहा कि जरूरत पड़ने पर अस्पताल में बैडों की संख्या बढ़ाई जायेगी। उन्होंने आम जनमानस से डेंगू को लेकर सर्तक और जागरूक रहने की अपील भी की। इस मौके पर सीएमओ प्रवीण कुमार, सीएमएस विजयेश भारद्वाज समेत चिकित्सक और के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *