यूकेजी में पढ़ने वाले पांच वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कुकर्म, बाद में की हत्या……

ख़बर शेयर करें -

गाज़ियाबाद- विशेष लोक अभियोजक संजीव बखरवा ने बताया कविनगर थाना क्षेत्र निवासी पांच वर्षीय बच्चा यूकेजी में पढ़ता था। वह 27 फरवरी 2022 को घर के बाहर गली में खेल रहा था। उसी समय पड़ोसी राहुल कश्यप बच्चे को चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। शाम लगभग छह बजे बच्चे को पास के खेत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया, बाद में उसकी हत्या कर दी।

 

बच्चे के माता-पिता काफी देर तक उसे ढूंढते रहे। बाद में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कविनगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर सीसीटीवी फुटेज में राहुल कश्यप बच्चे को खेत में ले जाते हुए दिखाई दिया। खेत से बच्चे का शव बरामद हुआ था।

 

पुलिस ने पूछताछ के बाद कुकर्म व हत्या की धाराओं में राहुल कश्यप को नामजद कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की अंतिम सुनवाई शुक्रवार को पॉक्सो कोर्ट में हुई। इस मामले में पुलिस ने 24 मई 2022 को आरोप पत्र पेश किया था। दोषी साबित करने में सीसीटीवी फुटेज अहम साक्ष्य रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *