काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर में मुखबिर से मिली सूचना पर एसओजी तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने कुंडा थाना क्षेत्र में लाखों की कीमत की स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है । कुंडा थाना पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ व तलाशी लेते हुए 22.80 ग्राम स्मैक बरामद कर संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रह्लाद कोंड़े ने बताया कि एसओजी को सूचना मिली कि दो व्यक्ति मुरादाबाद रोड की तरफ से कुछ संदिग्ध वस्तु लेकर आने वाले हैं । इस पर कुंडा थाना पुलिस मय एसओजी संयुक्त टीम के साथ मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल के पास पहुंचे तो दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर शक पका कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा तो एक ने अपना नाम दानिश उर्फ मनी राणा, तथा दूसरे ने अपना नाम मोनिश निवासीगण मोहल्ला अली खां थाना काशीपुर बताया एवं अपने पास स्मैक होना बताया पुलिस टीम द्वारा इसकी सूचना सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रह्लाद कौंडे को दी। सूचना पहुंचे सीओ अक्षय प्रह्लाद कौंडे की उपस्थिति मे पकड़े गए आरोपियों की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर आरोपी दानिश उर्फ मनी राणा से 11.30 ग्राम तथा आरोपी मोनिश से 10.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 लाख 28 हजार बताई जा रही है । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, 188/269 आईपीसी, 51B आपदा प्रबंधन अधिनियम व 03 महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक रिमांड हेतू न्यायालय पेश किया गया।
Related Posts
हनुमान चालीसा पाठ के साथ कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं ने मनाया नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का जन्मदिन…
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी। नगर निगम के वार्ड नंबर 43 के छड़ायल सुयाल क्षेत्र में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी किरन महारा…
पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति द्वारा किया गया हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
ख़बर शेयर करें -लालकुआं – (जफर अंसारी) पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति लालकुआं, द्वारा प्रकृति पूजन एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित…
(हल्द्वानी) बैंक अधिकारी बन स्कूल संचालिका को लगाया 35 लाख रुपए का चूना-पढ़े क्या है पूरा मामला….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-हल्द्वानी में एक स्कूल संचालिका से बैंक अधिकारी बन लाखों की ठगी का मामला सामने आया है,…
