राष्ट्रीय पुलिस दिवस के फुटबॉल प्रतियोगिता के दसवें चरण का हुआ आगाज

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- राष्ट्रीय पुलिस दिवस के उपलक्ष्य शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के दसवें चरण का आगाज हुआ जिसमें गत विजेता बाल भारती पब्लिक स्कूल ने ब्राइट करियर एस.वी.एम. को उद्घाटन मुकाबले में 3-0 से परास्त किया।मुकाबला का संचालक ऋतिक नेगी,सुजल जोशी तन्मय जोशी द्वारा किया गया।

 

प्रतियोगिता का आगाज रिटायर्ड कर्नल चंद्री पटवाल जी,बाल भारती पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य श्री गिरिराज सिंह रावत जी द्वारा युवाओं को खेलों का महत्व एवं देश के प्रति समर्पित होने की भावनाओं को बढ़ावा देते हुए किया गया।

 

स्टेडियम कोच महेंद्र रावत जी द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अपनी निगाहें रखी गई। मुकाबला का आंखों देखा हाल सिद्धार्थ रावत, मेहरबान  नेगी, तरुण ईष्टवाल द्वारा सुनाया गया। रविवार के मुकाबले प्रातः 10:00 बजे से जनता इंटर कॉलेज मोटाढाक में खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *