डी एस बी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय में उत्तराखंड सरकार के पद पर चयनित होने पर विभाग के प्राध्यापकों ,शोध छात्रों तथा कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- वाणिज्य संकाय डी एस बी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के विद्यार्थियों का  लोक सेवा उत्तराखंड से सहायक लेखाकार उत्तराखंड सरकार के पद पर चयनित होने पर विभाग के प्राध्यापकों ,शोध छात्रों तथा कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की । वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो अतुल जोशी के निर्देशन में शोध कार्य कर रही मीनू जोशी तथा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ विजय कुमार के निर्देशन में शोध में कार्य कर रहे आशु तोमर का चयन उत्तराखंड सरकार के विद्यालय शिक्षा विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग देहरादून में सहायक लेखाकार के पद पर चयन हुआ है।

लोक सेवा आयोग उत्तराखंड  द्वारा आयोजित विभिन्न स्तरों की परीक्षा उत्तीर्ण कर अंतिम चयन सहायक लेखाकार पद के लिए किया गया है। इस अवसर  पर  प्रो.अतुल जोशी विभागाध्यक्ष एवम संकायाध्यक्ष वाणिज्य विभाग डी एस बी परिसर नैनीताल,डॉ आरती पंत, डॉ.विजय कुमार , डॉ.ममता जोशी, डॉ.निधि वर्मा, डॉ.हिमानी जलाल ,डॉ.मनोज पांडे,डॉ.जीवन उपाध्याय, डॉ.विनोद जोशी,डॉ.अंकिता आर्या, डॉ.तेज प्रकाश, डॉ.पूजा जोशी,   डॉ.रितिशा शर्मा,शोध छात्र आस्था अधिकारी, पंकज भट्ट , सुबीया नाज़,श्री अनिल ढैला,श्री घनश्याम पालीवाल ,श्रीमती राधा देवी तथा विशन चंद्र ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी। कूटा ने दोनो को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *