हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र स्थित वेद सिटी के बराबर में गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया गुलदार एक चरी के खेत मे छिपा हुआ बैठा था खेत मे चरी काट रहे ग्रामीण ने जब गुलदार को बैठा देखा तो उसके होश उड़ गए आनन फानन में भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई और आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गुलदार की खबर सुनकर ग्रामीण ट्रैक्टर पर सवार होकर फिर से चरी के खेत में पहुंचे और गुलदार को खोजना शुरू किया ग्रामीण जब ट्रैक्टर को लेकर चरी के खेत में घुसे तो गुलदार शोर सुनकर खेत से बाहर भागने लगा और कैमरे में कैद हो गया इस दौरान ग्रामीणों ने गुलदार का वीडियो भी बनाया जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है दिनदहाड़े खेतों में गुलदार दिखने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है
Related Posts
तराई पश्चिमी डिवीजन रामनगर में अवैध खनन को लेकर ताबड़तोड़ कार्यवाही।
ख़बर शेयर करें – रामनगर-(उधम सिंह राठौर) तराई पश्चिमी दिविजन रामनगर में इन दिनों अवैध खनन माफियाओं पर प्रभागीय वनाधिकारी…
संपूर्ण लॉकडाउन का असर लालकुआ मे भी देखने को मिला
ख़बर शेयर करें -लालकुआ (जफर अंसारी) शासन के आदेश पर लगे संपूर्ण लॉकडाउन का असर लालकुआ मे भी देखने को…
पुलिस ने घर की आड़ में अवैध रूप से संचालित कसीनो से जुआ खेलते 12 लोगों को किया गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराधो की रोकथाम हेतु जनपद में चलाये गये अभियान के तहत…
