हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार जिले के ज्वालापुर विधानसभा के भाजपा विधायक सुरेश राठौर को अश्लील वीडियो का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है विधायक ने ज्वालापुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ लोग उन्हें ब्लैकमेल करके 30 लाख रूपए की मांग कर रहे हैं विधायक की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार की गई महिला भी भाजपा से जुड़ी बताई जा रही है पांचों आरोपी विधायक को अश्लील वीडियो भेज कर पैसे की मांग कर रहे थे हाईप्रोफाइल मामला होने के चलते पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है फिलहाल ज्वालापुर कोतवाली में आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि कल ज्वालापुर विधानसभा से विधायक सुरेश राठौड़ द्वारा ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर दी गई थी कुछ लोग उनको ब्लैकमेल करके पैसे मांग रहे हैं इस मामले में हमारे द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया एक महिला सहित चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और संबंधित धाराओं में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया बीजेपी से ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर का कहना है कि कुछ लोग मेरे साथ षड्यंत्र कर रहे थे मेरी राजनीतिक और सामाजिक छवि को खराब करने का कार्य कर रहे थे उनके मुंह पर यह तमाचा है अपराधी किसी भी जाति और बिरादरी का हो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए इस मामले में बीजेपी से ही एक महिला सुरेखा भी शामिल थी उसको बीजेपी द्वारा पहले ही निष्कासित किया गया था पुलिस ने इस मामले में छानबीन भी की है महिला का कृत्य भी दुनिया के सामने आ गया है विधायक का कहना है कि इस मामले में पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के नागल के रहने वाले हैं और दूसरे दल से जुड़े हुए हैं जो मेरी राजनीतिक और सामाजिक छवि को खराब करना चाहते थे ऐसे लोगों का स्थान जेल ही है हरिद्वार ज्वालापुर विधानसभा से विधायक सुरेश राठौर का हमेशा ही विवादों से नाता जुड़ा रहता है कभी वह संत का चोला पहन लेते हैं तो कभी अपनी विधानसभा में कार्य ना होने पर अधिकारियों को धमकाते नजर आते हैं मगर अब विधायक जी ही ब्लैकमेलिंग के चक्कर में फस गए मगर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और महिला बीजेपी से जुड़ी हुई बताई जा रही है
Related Posts
भाजपा नेताओं के इशारे पर नाच रहा निगम प्रशासन- सरस्वती
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने नगर निगम प्रशासन…
शिव मंदिर चौरासी घंटा में रामलीला मंचन के दूसरे दिन लीला का संयुक्त रूप से किया गया शुभारम्भ…
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-रम्पुरा स्थित शिव मंदिर चौरासी घंटा में रामलीला मंचन के दूसरे दिन लीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि…
फैक्ट्री में टैंक फटने से 2 श्रमिकों की मौत,, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस|
ख़बर शेयर करें -https://www.youtube.com/watch?v=W-lHq3DLJCo काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर में आज तड़के मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री में एचसीएल का टैंक…
