हरिद्वार (वंदना गुप्ता) ऐलोपैथी और आयुर्वेद के विवाद में आचार्य बालकृष्ण योग गुरु बाबा रामदेव के बचाव में सामने आये है आचार्य बालकृष्ण ने योग गुरु को सही ठहराते हुए कहा कि कोरोनिल की सफलता से एलोपैथिक डॉक्टर्स बौखलाए हुए है इसलिए वह बौखलाहट में आईएमए आयुर्वेद को लेकर देश मे जानबूझकर विवाद खड़ा कर रही है वही हरिद्वार सीएमओ ने बाबा रामदेव द्वारा दिए गए बयान की निंदा की है और कहा है कि अगर सरकार ने हमें कोई आदेश दिया जाएगा तो हमारे द्वारा कार्रवाई की जाएगी ऐलोपैथ को लेकर बाबा के बयान का विरोध करने पर आचार्य बालकृष्ण ने सफाई देते हुए कहा कि बाबा जी ने केवल आये हुए एक मैसेज को पढ़ कर सुनाते हुए केवल इतना कहा था कि ऐलोपैथी से खुद डॉक्टरों को भी पीड़ा हो रही है और इस पर बाबा जी ने भी पीड़ा व्यक्त की थी उनके इस बयान पर इस तरह से बवाल खड़ा कर देना ठीक नही है आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि ऐलोपैथी के डॉक्टरों का आयुर्वेद का उपहास उड़ाना ठीक नही है और हमारे पास चिकित्सा के लिए कई बड़े डॉक्टर्स भी आते है और हम भी गंभीर मामलों में लोगो को ऐलोपैथिक डॉक्टरों के पास भेजते है। उधर हरिद्वार के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने भी बाबा रामदेव के उस बयान को गलत बताते हुए उनके खिलाफ करवाई किये जाने की बात कही है जिसमे बाबा ने कहा था कि वैक्सिन की दोनों डोज लेने के बाद भी कई डॉक्टरों की मौत हो गई मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी शंभू नाथ झा का कहना है कि बाबा रामदेव द्वारा जो दावा किया गया है यह बिल्कुल ही गलत है कोरोना की वैक्सीन लगने से मौत नहीं हो रही है भारत सरकार भी इस मामले को देख रही है और जरूरत पड़ी तो हमारे द्वारा भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी इनका कहना है कि केंद्र स्वास्थ मंत्रालय द्वारा भी बाबा रामदेव को उनके विवादित बयानों को लेकर नोटिस दिया गया है और बाबा रामदेव ने भी अपना जवाब दिया है सीएमओ शंभू नाथ झा ने इस तरह के बयान देने वाले को सिरफिरा तक बता डाला और कहा कि ऐसे बयान देकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए बाबा रामदेव द्वारा दिए गए बयान पर जहां उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण खोलकर बाबा रामदेव के समर्थन में सामने आए हैं तो वहीं हरिद्वार मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने बाबा रामदेव के बयान को गलत बताया है और कहा है कि अगर सरकार द्वारा उन्हें कोई आदेश दिया जाएगा हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई करेगा
Related Posts
कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को लेकर समीक्षा बैठक समय अनुसार दूसरी डोज लगाने की योजना बनाएं-डीएम पंत
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- (एम सलीम खान) जनपद ऊधम सिंह नगर के जिला अधिकारी युगल किशोर पंत ने जिला मुख्यालय…
हरिद्वार द्वारा जनपद स्तर से किए गए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित….
ख़बर शेयर करें -पिथौरागढ़- देवभूमि उत्तराखंड में द्वितीय राजभाषा संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्द्वन हेतु उत्तराखंड संस्कृत अकादमी,हरिद्वार द्वारा जनपद…
पुलिस को बड़ी कामयाबी स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी
ख़बर शेयर करें -कालाढूगी – ( ज़ुबैर आलम) पुलिस के उपनिरीक्षक रमेश पन्त कांस्टेबल अमित देवरानी कांस्टेबल अतीक अहमद बन्दोबस्ती…
