वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में महिला सुरक्षा के प्रति लगातार दिख रही पौड़ी पुलिस की प्रतिबद्धता…..

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- स्थानीय निवासी टिहरी गढ़वाल ने महिला थाना श्रीनगर पर सूचना दी कि उसकी बहन श्रीनगर से बिना बताये कहीं चली गयी है और अभी तक घर वापस नहीं आयी हैं। जिस सम्बन्ध में महिला थाना श्रीनगर पर मु0अ0सं0-06/2023, धारा 363 भा0द0वि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। साथ ही दिनाँक 10.11.2023 स्थानीय निवासी टिहरी गढ़वाल ने महिला थाना श्रीनगर पर सूचना दी कि उसकी पुत्री श्रीनगर से बिना बताये कहीं चली गयी है और अभी तक घर वापस नहीं आयी हैं।

 

जिस सम्बन्ध में महिला थाना श्रीनगर पर मु0अ0सं0-07/2023, धारा 363 भा0द0वि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम एवं महिलाओं से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों के त्वरित अनावरण एवं निस्तारण के प्रति अति संवेदनशील हैं। उक्त दोनों गुमशुदगी के प्रकरणों के त्वरित अनावरण एवं निस्तारण करने के लिये थानाध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही कर गुमशुदाओं को सकुशल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

निर्गत दिशा निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा तत्काल अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी-पतारसी कर सर्विलान्स की मदद से गुमशुदा दोनों युवतियों को हरिद्वार एवं हरियाणा से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। मु0अ0सं0-07/2023 में दौराने विवेचना प्रकाश में आया कि अभियुक्त करन कुमार पुत्र संजय लाल, निवासी ग्राम-तिलहनी,

 

पोस्ट-सुमेरपुर, जनपद रुद्रप्रयाग गुमशुदा अपहृरता को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया था जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध धारा-376 भा0द0वि एवं 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर अभियुक्त को गुरुग्राम हरियाणा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *