रामनगर जाते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे भाजपा नेता दीपक बाली के आवास पर……

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- काशीपुर में बीती शाम  काशीपुर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम के उपरांत रामनगर जाते हुए भाजपा नेता दीपक बाली के आवास पर पहुंचकर सभी को चौंका दिया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री धामी गत दिवस काशीपुर आए थे जिन्होंने प्रदेश के उद्योग एवं व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन सहित स्थानीय इकाइयों के व्यापारी नेताओं को भी शपथ दिलाई ।

 

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सांय 4:00 बजे से अनन्या होटल में था जहां से कार्यक्रम के उपरांत वे रामनगर के लिए प्रस्थान कर गए ।इस बीच उनका कोई कार्यक्रम नहीं था लेकिन मुख्यमंत्री अचानक रुक गये। रामनगर रोड स्थित भाजपा नेता दीपक बाली के घर पर जा पहुंचे । इस तरह श्री बाली के घर पर पहुंचने पर श्री बाली और उनका परिवार आश्चर्य चकित हो गया।

 

बल्कि पूरी सरकारी मशीनरी भी आश्चर्यचकित रह गई ।श्री बाली के घर पर पहुंचने पर उनकी पुत्री मुद्रा बाली ने तिलक लगाकर जहां एक ओर मुख्यमंत्री श्री धामी का स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री ने भी मुद्रा को आशीर्वाद दिया और पूरे परिवार का हाल-चाल जानकर जलपान के उपरांत रामनगर के लिए प्रस्थान कर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *