वासुदेव कॉलेज ऑफ लॉ, राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – वासुदेव कॉलेज ऑफ लॉ, लामाचौड़, हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का एक दिवसीय मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ ललित मोहन पाण्डे, सहसमन्वयक, स्वीप, नैनीताल जनपद द्वारा किया गया। एल०एम० पाण्डे ने छात्र/छात्राओं को मतदान के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। तत्पश्चात् श्रीमती मोनिका चौधरी, ब्लॉक कार्डिनेटर, स्वीप द्वारा स्वयंसेवकों को वोटर हेल्पलाइन ऐप के द्वारा वोटर आईडी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही कई छात्रों और ग्राम गुनीपुर भौना के लोगों ने वोटर आईडी के लिए आवेदन किया ।

 

 

एल०एम० पाण्डे द्वारा स्वयंसेवक आराध्या मिश्रा, भवांशु पाण्डे तथा अभिषेक को कॉलेज छात्र एमबेस्डर नियुक्त किया गया। क्रार्यक्रम में महाविद्यालय के चैयरमेन डॉ० चन्द्रशेखर जोशी, निदेशक गौरव जोशी, स्वीप टीम के डॉ० प्रदीप उपाध्याय, राजेश लाल वर्मा, उपप्राचार्या डॉ० माधवी जोशी, डॉ० निधी काण्डपाल, राजीव कुमार दूबे, एन०एस०एस० प्रभारी कपिल नैनवाल, अभिमन्यु गांधी, श्रीमती समर माजिद सहित कई छात्र/छात्राऐं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *