डीएसबी परिसर के वानिकी विज्ञान विभाग में सुरभि गुम्बर ने अपनी पी एच डी की अंतिम परीक्षा दी….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- डीएसबी परिसर के वानिकी विज्ञान विभाग में आज सुरभि गुम्बर ने अपनी पी एच डी की अंतिम परीक्षा दी। परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से हुई। मौखिकी परीक्षा में प्रो. उमा मेलकानिया सेवानिवृत संकायाध्यक्ष  एवम प्रोफेसर गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पन्तनगर शामिल हुई। सुरभि गुम्बर ने फायर एडपटेशनस इन सम इम्पोर्टेन्ट ट्रीज ऑफ़ कुमाऊ हिमालय विषय पर प्रो. जीत राम एवं प्रो. आशीष तिवारी के निर्देशन में शोध किया। परीक्षा में प्रो. एल एस लोधियाल ,

 

डॉ नीता आर्या, डॉ कुबेर गिनती, डॉ इरा तिवारी, डॉ इकरमजीत मान, डॉ मैत्रयी,  डॉ रिपु दमन सिंह सहित, अम्बिका, शाहबाज अली, आरिफ, योगेश, दीपा सहित अन्य शोध छात्र- छात्राये उपस्थित रहे। कुटा अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी तथा महासचिव डॉक्टर  विजय कुमार ने  सुरभि गुंबर को बधाई दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *