भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल लेंगी भाजपा महिला मोर्चा की बैठक…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- यह जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती विमला मुंडेला ने बताया कि 30 दिसंबर को किच्छा रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में होने वाली इस बैठक में  महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी,जिला स्तरीय पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री शामिल होंगी।

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नोटियाल संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता को जरूरी टिप्स देंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जी बैठक के बाद दोपहर 2.30 बजे जिला कार्यालय पर प्रेस  वार्ता भी करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *