वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे का महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस का दिखा असर….

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वादिनी स्थानीय निवासी द्वारीखाल द्वारा राजस्व पुलिस चौकी मल्ला ढांगू-02 में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि वादिनी के साथ अकबर निवासी नगीना उ0प्र0 ने छेड़खानी कर धमकी दी है। शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी मल्ला ढांगू-02 में मु0अ0सं0-03/23, धारा- 354, 384, 504, 506 भादवि बनाम अकबर पंजीकृत किया गया। अभियोग गम्भीर प्रवृति का होने के कारण राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ।

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध होने के कारण घटना की संवेदनशीलता एवं गम्भीरता को देखते हुये उक्त विवेचना तत्काल थाना लैन्सडान पर नियुक्त महिला उपनिरीक्षक रचना रानी के सुपुर्द कर प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था।

 

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलूनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन श्री रघुवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी-सुरागरसी कर अभियुक्त अकबर को दिनाँक 04.01.2023 डेरिया खाल लैन्सडाउन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

 

 

अभियुक्त का नाम पताः-

1- शोयब खान मलिक पुत्र अकबर खान, निवासी मोहल्ला सराय मीर, थाना नगीना, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ।

*पुलिस-टीमः-   *  

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री रघुवीर सिंह चौधरी
  2. वरिष्ठ उप निरीक्षक मुकेश भट्ट
  3. उप निरीक्षक वेद प्रकाश
  4. मुख्य आरक्षी गोपाल राम
  5. आरक्षी भीष्म शाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *