यूकॉस्ट संयुक्त निदेशक डॉ.डी पी उनियाल को मातृ शोक……

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी झाझरा देहरादून के संयुक्त निदेशक डॉक्टर डीपी उनियाल की माता श्रीमती पुष्पा उनियाल का विगत रात्रि अहमदाबाद में देहावसान हो गया। पुष्पा उनियाल ऐनक संस्था के माध्यम से बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु कार्यरत थी। स्वर्गीय पुष्पा उनियाल के तीनों पुत्रों में बड़े गोविंद उनियाल सेना में कमांडेंट है,

 

मझंले पुत्र डॉक्टर डीपी उनियाल यू कॉस्ट में संयुक्त निदेशक है तथा छोटे पुत्र सुशील उनियाल इंग्लैंड में अपना व्यवसाय कर रहे हैं।  कूटा नए श्रीमती उनियाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है । कूटा की तरफ से अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी ,महासचिव डॉक्टर विजय कुमार ने शोक किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *