यहां किया घिनौने काम, चार साल के मासूम के साथ चार लड़कों ने किया दुष्कर्म…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- रुद्रपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हेयर ड्रेसर की दुकान में चार साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक हेयर ड्रेसर की दुकान में मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर दो सगे भाई सहित चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम ट्रांजिट कैंप के सिडकुल ढाल में स्थित एक हेयर ड्रेसर की दुकान पर आए बच्चे के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बच्चे की मां की तहरीर पर हेयर ड्रेसर मुस्तकीम, जगतपुरा निवासी सगीर मलिक और दो सगे भाई अमन व अरमान के खिलाफ धारा 377 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *