रुद्रपुर। (शादाब हुसैन/ शम्मी मैहर) आर्दश कॉलोनी के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने होटल से छह लड़कियों व सात लड़कों को होटल से पकड़ा है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आदर्श कॉलोनी के एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। जिस पर कोतवाल बिजेंद्र शाह ने पुलिस टीम गठित कर टीम को छापेमारी के लिए रवाना कर दिया। इसके बाद होटल में छापेमारी कि सूचना होटल में मौजूद लोगों को मिलते ही अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने छापेमारी के दौरान होटल से छह लड़कियों व सात लड़कों को पकड़कर हिरासत में ले लिया है। कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि होटल से पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
नैनीताल के प्रो. सतपाल बिष्ट को अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति बनने पर किया स्वागत एवम अभिनंदन…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने डी एस बी परिसर नैनीताल के प्रो. सतपाल बिष्ट को…
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर ट्रांजिट कैंप में किया भव्य कार्यक्रम का आयोजित….
ख़बर शेयर करें -ट्रांजिट कैंप में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर किया भव्य कार्यक्रम का आयोजन…. रुद्रपुर- स्वामी विवेकानंद…
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया संस्कृत सप्ताह समारोह…….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में संस्कृत विभाग तथा आइक्यूएसी के तत्वावधान में एवं प्राचार्य प्रोफेसर जानकी…
