कुमाऊँ की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था हरि शरणम जन के प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास ‘भाईजी’ बनभूलपुरा हिंसा से प्रभावित हुए पत्रकारों की मदद के लिए प्रमुखता से आगे आये हैं । एक महीने की धर्म प्रचार यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया गए भाईजी ने सन्देश जारी कर सूचना दी कि उनके द्वारा प्रत्येक प्रभावित पत्रकार को इक्यावन हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी । उन्होने इस दुःसाहस भरे प्रकरण पर भारी नाराज़गी जताते हुए कहा कि इस वारदात से हल्द्वानी की छवि को नुकसान हुआ है एवं पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले पर वह स्तंभित हैं । साथ ही उन्होंने शासन को भी सख्त कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा है । स्वामी रामगोविन्द दास ने प्रशासन को भी आवश्यकता पड़ने पर सहयोग की बात की है ।
Related Posts
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने की जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के काम की समीक्षा……
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- काशीपुर में सोमवार को आयोजित बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल…
लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता विकास बंसल के द्वारा दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता को लड्डूओं से तोला…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, समाजसेवी संजय ठुकराल एवं विकास बंसल के द्वारा दर्जा…
अतिक्रमण पर की गई कारवाही को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता नाराज़
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी– (हिमानी बिष्ट) रोडवेज परिसर में अतिक्रमण पर की गई कारवाही को लेकर आम आदमी पार्टी…
