हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में 45 वर्ष से अधिक की आयु के कोविड -19 टीकाकरण से वंचित व्यक्तियों को प्रथम एंव द्वितीय डोज लगाने को मोबाइल टीम लगा दी गई है। मोबाइल टीम द्वारा दुर्गम एंव दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे वृद्ध, दिव्यांग व्यक्तियों को भी कोविड मोबाइल टीम टीकाकरण करेगी किया जायेगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी विवेक राय ने हल्द्वानी में कोविड टीकाकरण को मोबाइल टीमें लगाई गई है। उन्होंने बताया कि काठबांस, दौलाबाजपुर, आमखेड़ा, कुटलिया के 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का प्रभात तारा जूनियर हाइस्कूल चोरगलिया में 10 जून को कोविड वैक्सीन लगाई जायेगी। इसी तरह नयागांव, कटान व खनवाल कटान में लोगों को 14 व 15 जून को प्रावि भवानीपुर चोरगलिया में, देवपुर दनाई, में 18 व 19 जून प्रावि देवपुर दनाई चोरगलिया में, खेड़ा के लोगों का टीकाकरण 10 जून से 12 तथा 14 व 15 जून को रामावि खेड़ा में, लामचौड़ के लोगों का 10 जून को राईका लामचौड़ में, कठघरिया क्षेत्रवासियों का 14 व 15 जून को राईका कठघरिया, बजवालपुर के व्यक्तियों का 18 व 19 जून को प्रावि चाँदनी चौक घुड़दौड़ा में तथा कमलुवागांजा क्षेत्र के 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगो का 23 व 24 जून प्रावि कमलुवागांजा में टीकाकरण किया जायेगा।
Related Posts
काशीपुर में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आए कवियों…
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन….
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी-कालाढूंगी कोटाबाग आरंभ एक पहल संस्था के सौजन्य से व काशीपुर चामुंडा हॉस्पिटल के सहयोग से कोटाबाग…
दुगड्डा में शहीद मेले का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री, तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- जनपद के विकासखंड दुगड्डा में को मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा शहीद मेले का शुभारंभ किया जाएगा। प्रस्तावित…
