हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में कोरोना से बचाव के लिए फील्ड में काम कर रहे पत्रकारो को नगर निगम सभागार में कैल्शियम, मल्टीविटामिन टेबलेट और एन 95 मास्क वितरित किए गए। गुरूवार को नगर निगम सभागार में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में एवं महिला अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र की संचालिका अंकिता कांडपाल और उनके पति अमित जोशी के सहयोग से पत्रकारो को कैल्शियम, मल्टीविटामिन टेबलेट और एन 95 मास्क वितरित किए गए। इस दौरान उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सभी को जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात कार्य कर रहे हैं, लोगो तक जानकारियां पहुंचा रहे है। इस कोरोना महामारी में हम सबको एक दूसरे के साथ खड़े रहकर मदद के लिए 24 घण्टे तत्पर रहना होगा, साथ ही उन्होंने सभी को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सवेंद्र बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत, महानगर महामंत्री पुष्कर अधिकारी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष रावत, डाॅ. एएन तिवारी, खालिद खान, गोविंद बिष्ट, राजेश श्रीवास्तव, संजय कनेरा, भावनाथ पंडित, अरविंद उपाध्यय, संजय कुमार, अजय कुमार, दीप बिष्ट, जीवन राज, विनोद कांडपाल, शेर अफगान, उवैस सिद्दीकी, जीवन राज, भूपेंद्र गुप्ता, मनोज आर्य हिमानी आदि मौजूद रहे।
Related Posts
गोली चलने से मचा हड़कंप, 4 फायर हुवे मिस 5वी बार मे चली गोली, जा घुसी मुह में हालत नाजुक बरेली रेफर…
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- घटना काठगोदाम क्षेत्र की है यहां दोस्त पिस्तौल से खेल रहे थे पिस्तौल से खेलना भारी…
लॉकडाउन में महिलाओं के लिए आशा की किरण साबित हुआ , किरण स्वयं सहायता समूह
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) कोरोना काल में लोगों का रोजगार छीनने के बाद उधम सिंह नगर की…
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस के बीच हुआ समन्वय संवाद……
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रविवार को बाजपुर रोड स्थित आइडियल सभागार में काशीपुर में…
