हल्द्वानी – संजय पांडे बने टैक्स बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष…

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हो गए। नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुए चुनाव में संजय पांडे अध्यक्ष और अक्षय अग्रवाल सचिव चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। चुनाव अधिकारी राकेश अग्रवाल, नरेंद्र आहूजा, आरपी फुलारा के निर्देशन और बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पर्यवेक्षक मेहरबान सिंह कोरंगा,

 

राम सिंह बसेड़ा, प्रदीप सिंह बिष्ट की देखरेख में हुए चुनाव में दिनेश चंदोला उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह बिष्ट उपसचिव, इकबाल सिंह कोषाध्यक्ष और सुनील पाठक उप कोषाध्यक्ष चुने गए। हिमांशु कोठारी विधिक सलाहकार बने। संरक्षक मंडल में मुकेश अग्रवाल, रमेश सडाना, एक्जिक्यूटिव सदस्य में आशीष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुमित गुप्ता और मीडिया इंचार्ज जगदीश दुम्का बनाए गए। संयोजक मंडल में विनय टंडन, एनके जोशी चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *