हल्द्वानी– ( जफर अन्सारी) नैनीताल जिले में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक कुल 3,07,744 डोज वैक्सीन लगाई गई हैं. जानकारी के मुताबिक 45 साल से ऊपर 2,02,800 लोगों को पहली डोज, 67,872 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है वही 18 साल से ऊपर के युवाओं को अभी तक मात्र 36,957 डोज लगाए गए है जानकारी के मुताबिक 1.8 प्रतिशत डोज खराब हो चुकी है आंकड़े बता रहे हैं कि 18 से ऊपर के युवाओं को अभी तक मात्र 8 फीसदी जबकि 45 साल से ऊपर के 62% लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है जिले में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है आपको बता दे की नैनीताल जिले की आबादी 12 लाख के आसपास है सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 18 साल से 44 साल के 4,84,954 लोगों का टीकाकरण किया जाना है, जबकि 44 साल से ऊपर के 2,74,728 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है. लेकिन वर्तमान में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल जनपद को अभी तक 3,27,200 वैक्सीन डोज मिले हैं. अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन के एक वॉयल में 10 डोज आती हैं. वॉयल के खुलने के बाद वैक्सीन की अवधि मात्र 4 घंटे की होती है ऐसे में वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं होने की स्थिति में वैक्सीन खराब हो जाती है।
Related Posts
जनपद में विधार्थियों व पुलिस कर्मी सहित 344 लोग मिले कोरोना संक्रमित
ख़बर शेयर करें -शहर में सबसे अधिक 107 लोग कोविड से संक्रमित पाए गए अखाड़ा एक हजार के करीब पहुंचा…
सौ करोड़ की मनी लांड्रिंग मामले का पर्दाफाश, दो गिरफतार
ख़बर शेयर करें -फर्जी वेबसाइट से भोपाल निवासी फिल्म निर्माता करता था कंबोडिया हांगकांग से साइबर अपराध फर्जी वेबसाइट से…
कालाढूंगी में पुलिस ने किया सट्टे के कारोबार का पर्दा फाश, तीन सटोरियों को किया गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद नैनीताल में लगातार चलाए जा रहे नशे और सट्टे…
