हल्द्वानी– (जफर अंसारी) हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को बरेली रोड के पास दिलशाद के बगीचा में फेंक दिया गया , वहीं इस हत्या से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई । घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी जगदीश चन्द्र ने पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सारे फिंगरप्रिंट्स और अन्य चीजों को एकत्र किया, वही एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि कैटरिंग का काम करने वाले मृतक युवक का नाम सोनू गुप्ता है, जो कि उजाला नगर का रहने वाला है, प्रथम दृष्टया गला घोटकर हत्या का मामला लग रहा है, पुलिस परिवार के लोगों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है, और जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा, हम आपको बता दें कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है फिलहाल जब हत्या का खुलासा होगा तभी असलियत सामने आएगी।
Related Posts
हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार पहुंचे पंतनगर एयरपोर्ट……
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- सू.वि.- हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के…
तुमड़िया डाम में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पहुँचे अतिथि पक्षी……
ख़बर शेयर करें -रामनगर-उत्तराखंड को यू तो पर्यटन नगरी और देव भूमि के रूप में देश विदेश में जाना जाता…
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री 23 जुलाई को रहेंगे संसदीय क्षेत्र के दौरे में….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री वह नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट…
