चमोली – (जितेन्द्र कठैत) बरसात आते ही गाँव मे कैद हो जाती जिन्दगियां। टूट जाते हैं आने जाने के सम्पर्क। उत्तराखण्ड राज्य बने हुए 21वीं सदी के 21वर्ष हो चुके हैं लेकिन आज भी डिजिटल इंडिया के विकास की दौड़ में निजमुला क्षेत्र के सुदूरवर्ती गाँव पाणा, इराणी के हालात आज भी बद से बत्तर हैं। जहाँ अभी बरसात सुरु भी नही हुई है और पाणा, इराणी गाँव को जोड़ने वाला ये पुल खुद को बचाने की होड़ में लगा है। तेज बहाव की लहरें सहता ये पुल किसी भी दिन अपना अस्तित्व खो सकता है। और सैकड़ों ग्रामीणों का सम्पर्क व जन जीवन समाज से अलग हो जाता है। इस दौरान गाँव मे गर्भवती महिलाएं, बीमार लोग, भगवान भरोसे गाँव मे ही कैद हो कर रह जाएंगे। आखिर कब तक इन गाँवों में वह विकास पहुँच पायेगा जिसके चर्चे अक्सर उत्तराखण्ड के नेताओं के जुबानों पर आते रहते हैं ।और इन पहाड़ी गॉवों का विकास राजनीतिक दलों के जिन्दाबाद के नारों और भाषणो के बीच गुम हो जाता है। ।
Related Posts
सुकून का संदेश देते हुए 76 वां निरंकारी संत समागम सफलतापूर्वक संपन्न……
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार- सभी में इस परमात्मा का रूप देखते हुए सबके साथ प्रेम का भाव अपनाने से ही…
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने सुनी ग्रामीणों की जन समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन
ख़बर शेयर करें -लालकुआ (ज़फर अंसारी) लालकुआ विधानसभा के बरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने…
पुलभट्टा क्षेत्र में 25 लाख का चोरी कैन्टर मय 27.27 लाख के माल सहित अभियुक्त पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -दिनांक 29/10/2022 को चालक मो0 आरिफ पुत्र मेहंदी हसन निवासी ग्राम बरा फिरोजपुर थाना पुलभट्टा जिला उधमसिहनगर…
