चमोली- (भरत सिंह गाड़िया) मानसुन की पहली बारिश ने ही जान जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, पिंडर घाटी में मूसलाधार बारिश से कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर मालवा, पत्थरों के बड़े बड़े बोल्डर के आने के कारण यातायात के लिए बंद हो गया है, इसके साथ ही घाटी की अन्य सभी राज्य, जिला एवं ग्रामीण मोटर सड़क भी यातायात के लिए भू धंसाव भूस्खलन के कारण बंद पडे हुए हैं, जिससे क्षेत्र का सामना जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, इस बीच क्षेत्र बहने वाली प्रमुख नदियों पिंडर कैल एवं प्राणमती नादियों में तेजी के साथ जलस्तर बढता जा रहा है, भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता से सतर्क रहने एवं पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सजग रहने की अपील की है, मानसून के इस सीजन में पहली बार पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय से लगातार मूसलाधार बारिश जारी रहने से पिंडर घाटी थराली, देवाल, घाट, पूरे चमोली जिले में समान्य जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, अब गाँव के लोग भी बहुत डरे हुए हैं, सबको अपनी जान बचाने के लिए, शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, कई गाँव में दूरसंचार और लाईट कट चुकी है, ऐसे ही लगातार और बारिश रही तो जान माल का खतरा होने का डर सता रहा है, नदियों का और नालों का जलस्तर काफी बढता जा रहा है, सरकार को ध्यान देने की सक्त जरूरत है,
Related Posts
डॉक्टर के गलत व्यवहार और लापरवाही से युवक की मोत ,,भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता ने अस्पताल में काटा हंगामा
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी (जफर अंसारी) कालाढूंगी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को सही उपचार व डॉक्टर के गलत व्यवहार…
बाल कल्याण समिति और चाइल्ड लाइन ने तीन बच्चों को मां से मिलवाया….
ख़बर शेयर करें -तीन नाबालिग बच्चो को उनके परिजनों से मिलवाया- बाल कल्याण समिति….. उधम सिंह नगर- कुमाऊं सेवा समिति…
उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध गायिका माया उपाध्याय की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए बिंदुखत्तावासी…….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- बिंदुखत्ता में उत्तरायणी कौतिक व मेला समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय उत्तरायणी…
