भारत माता गांव वासीनी है, भारत की आत्मा गांव में बसती है- डाक्टर लल्लन शर्मा…..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- एकल अभियान उत्तराखंड सम्भाग के समिति एवं सेवाब्रतियों की बैठक सीटी क्लब रूद्रपुर में सम्पन्न हुई जिसमें एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डाक्टर लल्लन शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा भारत माता ग्राम वासीनी है , भारत की आत्मा गांव में बसती है, भारतीय संस्कृति का संरक्षण करने का काम किसी ने किया है तो वो गांव है ग्रामवासी है, यदि गांव और गांव की संस्कृति नही बची तो देश कैसे बचेगा, इसी कार्य के लिए एकल अभियान संकल्पित है

 

सम्पूर्ण भारत वर्ष के एक लाख से अधिक गांवों में एकल विद्यालय संचालित है, एकल अभियान जन जन का अभियान बने इस हेतु हम सबने समाज के लोगों को प्रयास करना चाहिए। एकल अभियान के माध्यम से हम गांव का सर्वांगीण विकास करना चाहते हैं, विद्यालय के माध्यम से अनौपचारिक शिक्षा पद्धति से सहायक शिक्षा ऐसे बच्चों के लिए जो कहीं प्राथमिक विद्यालय में तो पढ़ने जाते हैं किन्तु टयूशन नहीं जाते स्कूल का काम पुरा नही कर पाते इस के साथ साथ योग आसन, देश भक्ति गीत का अभ्यास करना,

 

एकल ग्रामोत्थान के माध्यम से गांव के बहन बेटियों एवं किसानों व युवाओ को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से जोड़ना ऐसे तमाम कार्य एकल अभियान समाज के सहयोग से समाज के लिए कर रहा है। हम सबको अपनी भुमिका सुनिश्चित करनी चाहिए और भारत माता को परम वैभव पर स्थापित करने के सपने को साकार करना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय सह मंत्री श्री स्नेह पाल सिंह जी, सम्भाग अध्यक्ष श्री हरीश बजाज जी, खेल कूद प्रभारी भारत भूषण चूघ जी, झम्मन लाल शर्मा जी, विनय बत्रा जी, कुशल अग्रवाल जी, दिनेश भारद्वाज जी,

 

अमर नाथ जोशी जी, शैली बंसल जी, गोल्डी बंसल जी, लाल सिंह दायमा जी, राकेश सिंह जी, राजेन्द्र मेहरा जी, रमेश जोशी जी, आशुतोष शर्मा जी, राहूल तिवारी जी, पदम् शर्मा जी, सुभाष खण्डेलवाल जी, बल्देव छाबड़ा जी, बन्टी कालरा जी, कृष्णा भण्डारी जी, कुशल अग्रवाल जी, लोकपाल शाही जी, आशुतोष वाजपेयी जी, अरविन्द कन्नौजिया जी, ज्ञान चन्द्र प्रजापति जी, निटू जी, जया कटियार जी, एवं समस्त कार्यकर्ता एवं समिति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *