कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडा लेकर पद यात्रा निकाली

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (सिटी रिपोर्टर वसीम हुसैन)  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद उधम सिंह नगर में भेजे गए कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह पटेल ने कहा है कि जुझारू निष्ठावान समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं के बलबूते वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकने का काम करें पटेल आजाद नगर ट्रांजिट कैंप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे बाद में आजाद नगर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर पद यात्रा भी निकाली जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की इस अवसर पर प्रमुख रूप से  एआईसीसी के दूसरे कोऑर्डिनेटर लवलेश सिंह सहित महानगर कांग्रेस  कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी,  जिला युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नईम खान, एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट मंडी, समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे, निगम पार्षद सुशील मंडल, निगम पार्षद मोहन भारद्वाज, निगम पार्षद कैलाश राठौड़, उमा सरकार, बेबी सिकदर, सुदर्शन शर्मा, जयपाल सिंह, प्रमोद राठौर, दिनेश मौर्या, संतोष चौहान, धर्मेंद्र राठौर, अमर सिंह, कश्यप छेदा लाल राठौर, प्रेम शंकर, ज्ञान प्रकाश अमल साना , गोपाल सत्यपाल राठौर, रमेश मौर्य, मुकेश दशरथ चौहान, सावित्री विद्यावती सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *