कांवड़ मेला में कठिन ड्यूटी के साथ-साथ पौड़ी पुलिस कर रही मानवतावादी कार्य…….

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- कांवड मेला प्रारम्भ हो गया है, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कांवड़ मेले में लाखों की संख्या में शिवभक्त आ रहे हैं। पौड़ी पुलिस द्वारा पूर्ण समर्पण भाव से अपनी ड्यूटियों का निर्वहन कर शिव भक्तों से जलाभिषेक करवा कर सकुशल उनके गंतव्यों की ओर भेजा जा रहा है इसके अलावा पौड़ी पुलिस द्वारा कई मानवता वाले कार्य भी किये जा रहें है

इसी क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लोकेश्वर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती जया बलोनी द्वारा नीलकंठ के लिए पैदल जाने वाले श्रृद्धालुओं को पैदल मार्ग पर पानी, जूस व बिस्कुट वितरित किया गया और साथ-साथ उनका हौंसला भी बढ़ाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *